नियमों को ताक पर रख संचालित हो रहा शुभ मिनरल्स,,,
आखिरकार अधिकारी क्यो हैं मौन,,किस प्रकार की होगी कार्यवाही,,

बाराद्वार। ग्राम डुमरपारा में संचालित शुभ मिनरल्स में सारे नियम कायदे को ताक में रख कर क्रेशर का संचालन किया जा रहा है। जिसमें तमाम तरह की खामियां देखने को मिल रहा है। कहीं खसरा नंबर बदल कर काम किया जा रहा तो वहीं मशीनरी संचालन में बिना कवर मशीनों का संचालन करते हुए सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
शुभ मिनरल्स में क्रेशर संचालन के नियमों की धज्जियां तो उड़ाई ही जा रही है साथ ही भंडारण क्षमता में भी सरकार के आंख में धूल झोकते हुए सरकार को लाखों का चूना लगाया जा रहा है। शुभ मिनरल्स में क्षमता से चार गुना अधिक भंडारण का अनुमान है। जिसकी जांच करने पर शासन को लाखों का फायदा हो सकता है। जिला खनिज विभाग को शुभ मिनरल्स के अवैध भंडारण की जांच करने पर ही पता चल जायेगा की क्षमता से कितना अधिक भंडारण अवैध तरीके से किया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कुछ महीनों में अवैध उत्खनन का बोल्डर भी इसी शुभ मिनरल्स में खपाया जा रहा था। शुभ मिनरल्स के अकलसरा खदान में नियमों की जिस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं वह तो विभागीय सांठ गांठ के तरफ इशारा करते हैं। बहरहाल शुभ मिनरल्स अपने गोरखधंधे के इस खेल में सबसे ज्यादा कच्चा बिल में काम कर सभी जिम्मेदार अधिकारियों को पक्का खुश रख पाते होंगे। इसी कारण शुभ मिनरल्स के संचालक द्वारा क्रेशर और खदान संचालन में सारे नियम की धज्जियां उड़ाते हुए कार्य किया जा रहा है।
अब देखना यह होगा कि इस गोरखधंधे पर कब और क्या कार्यवाही होती है। या इसी तरह डोलोमाइट का दोहन कर शासन के खजाने पर सेंधमारी का खेल जारी रहेगा।