Blog

ग्राम हथनेवरा में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित

ग्राम हथनेवरा में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर चाम्पा। संवाददाता – लोकनाथ साहू / मनमोहन राष्ट्रीय युवा दिवस एवं महान विचारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर 12 जनवरी को ग्राम हथनेवरा में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से अवगत कराना तथा उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा।

कार्यक्रम में श्री लोसम राम जी, श्री दामोदर चौधरी जी, श्री गगन जयपुरिया जी, सुश्री आशा साव जी, श्री अभिषेक स्वर्णकार जी एवं विद्यालय के प्रधानपाठक जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सेवा भाव को अपनाने का संदेश दिया तथा युवाओं को शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, युवा संगठन के नवयुवक एवं ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। बच्चों एवं युवाओं के लिए रंगोली, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और विचारशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण युवा सम्मान समारोह रहा, जिसमें समाज में शिक्षा, सेवा, खेल, सामाजिक कार्य एवं अन्य क्षेत्रों में अद्वितीय एवं प्रेरणादायक कार्य कर रहे युवकों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा में कार्य करने एवं समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संदेश दिया गया।

अंत में कार्यक्रम आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन न केवल स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में सफल रहा, बल्कि ग्राम हथनेवरा के युवाओं में आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम एवं समाज सेवा की भावना को भी सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। इस मौके पर युवा संगठन के कार्यकर्ता सतीश सोनी , युवराज सिंह चंदेल , मनमोहन भाई , राजा भाई एवं ग्राम के समस्त गणमान्य नागरिक , शिक्षक गण , विद्यार्थिंयों एवं युवा साथी काफी संख्या में मौजूद थे।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!