ग्राम पंचायत खोखसा में सरपंच और सचिव के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों का भूख हड़ताल प्रशासन मूंदे हुए है आंख,,

ग्राम पंचायत खोखसा में सरपंच और सचिव के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों का भूख हड़ताल प्रशासन मूंदे हुए है आंख
जांलजगीर, चांपा। रिपोर्ट सुभम सिंह राजपूत। ग्राम पंचायत खोखसा में सरपंच और सचिव द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार के मामले में अधिकारियों द्वारा जांच के बावजूद कोई कार्यवाही न होने पर ग्राम खोखसा के लोगों ने जांजगीर की कचहरी चौक में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएँ और भ्रष्टाचार हुए हैं। इसके संबंध में उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की थी, जिसके बाद जांच तो की गई, लेकिन दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज़ करेंगे।