BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़पटनापामगढ़प्रयागराजबतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईमैनपुररांचीराजनीतिराजस्थानरायगढ़रायपुररायपुर संभागलखनऊलाइफ स्टाइलविदेशव्यापारशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद

यदि आप भी किसी के साथ लेनदेन करते हैं तो बैठकर शराब सेवन से बचे डबल मर्डर केस का हुआ पर्दाफाश,,

जोहित खरे एवं रामखिलावन जांगड़े की हत्या के षड्यंत्र में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार,,

पैसे का लेन देन बना हत्या का कारण हत्या में प्रयुक्त साधन शराब की बोतल में मिलाया गया सुहागा

सायबर तकनीकी, गवाहों का कथन का विश्लेषण, घटना स्थल का रि-किएशन/पुनर्निमाण

गिरफ्तार आरोपी राजा उर्फ कमलनाथ खरे निवासी पनगांव थाना पामगढ़

जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटराबोड़ में 23 अक्टूबर 2026 की रात हेलीपेड के पास चखना दुकान में ग्राम पनगांव निवासी जोहित खरे और नेवराबंद निवासी रामखिलावन जांगड़े की शराब पीने के बाद तबियत खराब होने से गंभीर हालत में बिलासपुर अपोलो अस्पताल और सिम्स अस्पताल बिलासपुर में ईलाज दौरान मृत्यु हो जाने की सूचना दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को मिलने के बाद थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा सिम्स अस्पताल पहुंच कर मृतकों का पी एम करवा कर पी एम रिपोर्ट में जहर खुरानी की जानकारी मिलने पर तत्काल परिजनों से विस्तृत जानकारी लेकर मर्ग जांच शुरू किया गया। मृतक जोहित खरे की बेटी से पूछताछ कर पता चला कि जोहित खरे और रामखिलावन जांगड़े घटना दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को शाम 05:00 बजे घूमने निकले थे। शाम लगभग 07:30 बजे मनीषा खरे को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि उनके पिता जोहित खरे एवं रामखिलावन जांगड़े की तबियत बहुत खराब है और सरकारी अस्पताल में है। जिस पर अस्पताल पहुंच कर मनीषा खरे द्वारा अपने पिता जोहित खरे से पूछताछ पर पता चला कि पनगांव के ही राजा उर्फ कमलनाथ खरे द्वारा धोखे से शराब में कुछ मिलाकर पिलाने के बाद से दोनो की तबियत बहुत खराब हुई है गंभीर हालत में जोहित खरे को अपोलो अस्पताल बिलासपुर और रामखिलावन जांगड़े को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया था जिनकी ईलाज के दौरान 24 अक्टूबर 2026 को मृत्यु हो गई है। थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल मुखबीर तैनात कर राजा उर्फ कमलनाथ खरे को पकड़ा गया जिसके द्वारा तबियत खराब होना बताने पर सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, प्राथमिक पूछताछ दौरान राजा खरे ने बताया कि उसने मुकेश कश्यप से इम्पिरियल ब्लू की 03 क्वाटर शराब खरीदवाया था। थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा मुकेश कश्यप को थाना लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि उसने शराब खरीद कर राजा खरे को दिया गया था, दोनो ने मिलकर 01 क्वाटर शराब को पीये। राजा खरे ने जोहित खरे और रामखिलावन जांगड़े को हेलीपेड के पास फोन कर बुलाया था जिनके आने पर राजा खरे ने 01 क्वाटर शराब में अपने जेब में रखे पुड़ीया से कुछ निकाल कर मिलाया। पुलिस की गाड़ी आते देख मुकेश कश्यप भाग गया।

मृतक जोहित खरे की बेटी मनीषा खरे कि लिखित रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया जिसने मनीषा खरे ने बताया कि मेरे पिता श्री जोहित लाल खरे से ग्राम पनगांव निवासी राजा खरे ऊर्फ कमलनाथ खरे अपने घरेलू खर्च के लिये आज से 04 माह पूर्व 10,00000/- (दस लाख) रूपये उधार में लिये थे तथा जल्दी वापस करने की बात किये थे। कुछ दिन पूर्व राजा खरे ने पापा को दो चेक 5,50000/- रूपये तथा 6,00000/- रूपये का दिया था जिसे ड्रा करने के लिये बैंक में जमा किये तो चेक बाउंस हो गया था। दिनांक 23/10/2026 के दोपहर करीब 03.00 बजे के आसपास मेरे पिताजी राजा खरे को फोन लगाकर पुछे कि तुम आज पैसा देने वाले थे कब दोगे तब राजा खरे बोला कि चाचा आज शाम को मिलेंगे तब दे दूंगा, ऐसा मेरे पापा ने मुझे फोन रखने के बाद उसे बताया था। रात्रि करीब 07.25 बजे मनीषा खरे को फोन से पता चला कि उनके पिताजी जोहित खरे की तबियत खराब है हास्पिटल में है। जिस पर वह शासकीय अस्पताल पामगढ़ पहुंची जहां उसे उनके पिताजी जोहित खरे ने बताया की राजा खरे ने जबरदस्ती शराब पीने के लिये दबाव बनाया, शराब को मैं और रामखिलावन जांगड़े दोनो पीये जिसके बाद से हमे पेट दर्द हुआ और आंख के सामने अंधेरा छाने लगा, राजा खरे ने शराब में कुछ जहर मिलाकर पिलाया है।

राजा खरे को सिम्स अस्पताल बिलासपुर से डिस्चार्ज होने बाद थाना लाकर पूछताछ करने पर बताया कि जोहित खरे से उधारी में अलग-अलग करके कुल 10,000,00/ रूपये (दस लाख रूपये) लिया था ट्रेडिंग में मुझे नुकसान हो रहा था और चाचा अपने पैसे वापसी के लिए लगातार मुझे बोल रहे थे और जिससे मानसिक रूप से अत्याधिक रूप से परेशान था, तब मैं अपनी परेशानी से बचने के लिए चाचा जोहित खरे को किसी तरह से जहर देकर हत्या कर मारने का योजना बनाया शाम करीब 06:00 बजे मुकेश कश्यप को पैसे देकर शराब खरीदवाया में और मुकेश पीना चालू किये इतना में मैं पार्षद रामखिलावन जांगडे के फोन पर डॉक्टर जोहित चाचा को हेलीपैड कुटराबोड आने के लिए बोला कुछ ही देर में चाचा जोहित खरे व रामखिलावन जांगडे को स्कूटी से अपने तरफ आता देखा तो मैं अपने पास रखे क्वाटर में मुकेश से छिपाकर अपने जेब में रखे पुड़ीया सेसुहागा निकाल कर शराब में मिलाया। दोनो के पास आते ही उस क्वाटर को रामखिलावन जांगडे को दिया। उतने में हीएक पुलिस जैसा गाडी हमारे तरफ आ रहा था जिसको देखकर मुकेश भाग गया। मैने उस सुहागा मिले क्वाटर को जोहित चाचा और रामखिलावन जांगडे को दिया था। जिसको पीने के बाद दोनो की तबीयत खराब होते देख मैं वहां से भाग गया।

आरोपी राजा खरे के निशानदेही पर खाली शराब का बोतल और सुहागा की पुड़ीया को घटना स्थल के पास से जप्त किया गया और उक्त आरोपी राजा खरे को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!