BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीनई दिल्लीनवागढ़पटनापामगढ़बतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईरांचीराजनीतिराजस्थानरायपुररायपुर संभागलाइफ स्टाइलव्यापारशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद

सोठी मंडल का विजयादशमी उत्सव संपन्न, शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन से दिया एकता और अनुशासन का संदेश,

सोठी मंडल का विजयादशमी उत्सव संपन्न, शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन से दिया एकता और अनुशासन का संदेश

जांजगीर चाम्पा। संवाददाता – लोकनाथ साहू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह खंड अंतर्गत सोठी मंडल का विजयादशमी उत्सव शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन के साथ ग्राम पंचायत अफरीद के विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। उत्सव में सोठी मंडल के विभिन्न शाखा क्षेत्रों पिपरदा, हथनेवरा, सोठी, अफरीद, कात्रेनगर तथा तिलक सेवा संस्थान के बाल स्वयंसेवकों सहित प्रौढ़, व्यवसायी, युवा एवं बाल स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ पथ संचलन से हुआ। स्वयंसेवकों ने दंड एवं घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर ग्राम भ्रमण किया। अनुशासित पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने एकता, संगठन एवं सामूहिक अनुशासन का परिचय दिया। इसके पश्चात शस्त्र पूजन किया गया तथा शारीरिक कार्यक्रम के अंतर्गत योग, समता एवं नियुद्ध का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में संघ गीत, सुभाषित एवं अमृत वचन के माध्यम से विचारों की अभिव्यक्ति हुई। तत्पश्चात अतिथियों का उद्बोधन प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के रूप में ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक एवं सेवानिवृत्त प्रधानपाठक गौरी शंकर राठौर, खंड संघचालक अमित सराफ तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला धर्म जागरण प्रशासनिक प्रमुख सतीश सोनी, जिला सेवा प्रमुख अमित गौरहा तथा बम्हनीडीह खंड कार्यवाह पितांबर कश्यप, खंड सह सेवा प्रमुख मनमोहन भाई, घनश्याम सिंह एवं खंड घोष प्रमुख कन्हैया लाल सहित संघ के विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

ग्राम अफरीद के स्वयंसेवक आनंद राठौर, धर्मलाल राठौर सहित अन्य स्वयंसेवकों एवं मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। विजयादशमी उत्सव के माध्यम से स्वयंसेवकों ने संगठन, अनुशासन, राष्ट्रभाव एवं सामाजिक समरसता के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। उत्सव में विभिन्न आयु वर्गों के स्वयंसेवकों की सहभागिता ने संगठनात्मक एकता एवं सामूहिक सहभागिता का परिचय दिया।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!