BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़पटनापामगढ़प्रयागराजबतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईमैनपुररांचीराजनीतिराजस्थानरायगढ़रायपुरलखनऊलाइफ स्टाइलविदेशव्यापारशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद

जांजगीर में छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प,,

जांजगीर में छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प,,

जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टंडन। स्वच्छता एवं स्वस्थ समाज का संदेश देने के उद्देश्य से आज जिला जांजगीर में छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

स्वच्छता अभियान की शुरुआत कचहरी चौक से की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक, अंबेडकर चौक, आंगनबाड़ी, अटल परिसर, गांधी चौक, विष्णु मंदिर सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने आसपास फैले कचरे को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

अभियान के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिले को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ भी ली। समिति ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल एक दिन सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में नियमित स्वच्छता और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति ने कहा कि आने वाले समय में भी शहर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े अभियान लगातार चलाए जाएंगे। समिति का संदेश है—“शहर को स्वच्छ रखना है और लोगों को स्वस्थ बनाना है।”

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!