BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़पटनापामगढ़प्रयागराजबतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईमैनपुररांचीराजनीतिराजस्थानरायगढ़रायपुररायपुर संभागलखनऊलाइफ स्टाइलविदेशव्यापारशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद

पचोरी में आदर्श बाल समिति का भव्य दुर्गा उत्सव, संध्या आरती में रोजाना उमड़ता हैं श्रद्धालुओं का भीड़,,

26 से लगातार आयोजित हो रहा मां दुर्गा उत्सव, नौ दिनों तक होते हैं विविध धार्मिक आयोजन,,

पचोरी में आदर्श बाल समिति का भव्य दुर्गा उत्सव, संध्या आरती में रोजाना उमड़ता हैं श्रद्धालुओं का भीड़,,

26 से लगातार आयोजित हो रहा मां दुर्गा उत्सव, नौ दिनों तक होते हैं विविध धार्मिक आयोजन

जांजगीर चांपा। रिपोर्ट लोकनाथ साहू।  शारदीय नवरात्र के चतुर्थ दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पचोरी में आदर्श बाल समिति द्वारा आयोजित मां दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में भव्य संध्या आरती का आयोजन किया गया। विगत 26 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस दुर्गा उत्सव में ग्रामवासियों की विशेष आस्था एवं सहभागिता देखने को मिलती है।

नौ दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के दौरान झांकी प्रस्तुति, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संध्या आरती में ग्राम की महिलाएं एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं। पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहता है।

विगत दिवस आयोजित संध्या आरती में धर्म जागरण के जिला प्रशासनिक प्रमुख सतीश सोनी तथा छत्तीसगढ़ी गीतकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सफर विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक वातावरण में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर आदर्श बाल समिति पचोरी के कार्यकर्ता प्रतीक कर्ष, प्रियांशु, विनोद यादव, निखिल सहित समिति के अन्य सदस्य, वरिष्ठ नागरिक तथा ग्राम की समस्त माताएं-बहनें एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आदर्श बाल समिति द्वारा विगत 26 वर्षों से निरंतर किए जा रहे इस आयोजन के माध्यम से ग्राम में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!