चाम्पा में 29 नवंबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, डी.बी. वेंचर्स, आयुष्मान ब्लड सेंटर एवं मॉर्निंग क्रिकेट फैमिली की संयुक्त पहल,,

चाम्पा में 29 नवंबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, डी.बी. वेंचर्स, आयुष्मान ब्लड सेंटर एवं मॉर्निंग क्रिकेट फैमिली की संयुक्त पहल
जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। रक्तदान महादान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चाम्पा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 29 नवंबर 2026, रविवार को डी.बी. वेंचर्स, आयुष्मान ब्लड सेंटर एवं मॉर्निंग क्रिकेट फैमिली चाम्पा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। आयोजकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। शिविर का स्थान चाम्पा स्थित इंडोर हॉल भालेराव मैदान निर्धारित किया गया है। इस आयोजन में डी.बी. वेंचर्स के डायरेक्टर धीरेंद्र बाजपेयी, आयुष्मान ब्लड सेंटर के विपिन पांडेय तथा मॉर्निंग क्रिकेट फैमिली चाम्पा की सहभागिता रहेगी। शिविर के माध्यम से रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा। रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी भी मरीज को पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है। आयोजकों ने नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर रक्तदान करें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ यह शिविर समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
रक्तदान करें, जीवन बचाएं।




