चांपा के ऐतिहासिक रामबांधा तालाब पर गंदगी का अंबार, जलकुंभी से पटा जलाशय,,
आसपास के इलाकों का सबसे बड़ा तालाब रखरखाव के अभाव में बदहाल,निस्तार करने वाले लोग परेशान,,

चांपा के ऐतिहासिक रामबांधा तालाब पर गंदगी का अंबार, जलकुंभी से पटा जलाशय,,
आसपास के इलाकों का सबसे बड़ा तालाब रखरखाव के अभाव में बदहाल,निस्तार करने वाले लोग परेशान,,
जांजगीर चांपा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिले के चांपा नगर में स्थित ऐतिहासिक रामबांधा तालाब इन दिनों गंदगी और जलकुंभी की समस्या से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह आसपास के इलाकों का सबसे बड़ा तालाब है, लेकिन रखरखाव के अभाव में इसकी स्थिति पूरी तरह बदहाल हो गई है। तालाब में फैली गंदगी और जलकुंभी के कारण इसकी दुर्दशा साफ नजर आती है। स्थानीय लोग इस तालाब का उपयोग निस्तार के लिए करते हैं। इसके बावजूद इसकी साफ-सफाई और नियमित देखरेख पर ध्यान नहीं दिए जाने से लोगों में नाराजगी है।
ऐतिहासिक धरोहर की अनदेखी
रामबांधा तालाब चांपा नगर की ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण जलस्रोत है। ऐसे में इसकी बदहाल स्थिति जलाशयों के संरक्षण को लेकर सवाल खड़े करती है। तालाब की सफाई कराकर जलकुंभी हटाने और नियमित रखरखाव की व्यवस्था करना आवश्यक है।

कब जागेगा नगर पालिका प्रशासन?
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और संबंधित प्रशासन से तालाब की साफ-सफाई कराने तथा इसके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस ऐतिहासिक तालाब की बदहाली दूर करने के लिए कब पहल करते हैं।




