BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़पटनापामगढ़प्रयागराजबतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईमैनपुररांचीराजनीतिराजस्थानरायगढ़रायपुररायपुर संभागलखनऊलाइफ स्टाइलविदेशव्यापारशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद

अम्बेडकर भवन चाम्पा में धूमधाम से मनाया गया भारतीय संविधान दिवस संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समानता, न्याय एवं भाईचारा स्थापित करने का किया गया आह्वान,,

अम्बेडकर भवन चाम्पा में धूमधाम से मनाया गया भारतीय संविधान दिवस संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समानता, न्याय एवं भाईचारा स्थापित करने का किया गया आह्वान,

जांजगीर-चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन।जिले के चाम्पा नगर स्थित अम्बेडकर भवन में भारतीय संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं महिला समूहों की उपस्थिति में संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों एवं उनके द्वारा भारतीय संविधान निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक करना तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है और समाज के सभी वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर देता है।


वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय का आधार है। संविधान में प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों के साथ-साथ उसके कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को संविधान का सम्मान करना चाहिए तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत एवं असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। बाबा साहेब ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। संविधान दिवस हमें उनके आदर्शों पर चलने और एक समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित मूल्यों को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा, सद्भावना और सहयोग की भावना बनाए रखना आवश्यक है। संविधान के आदर्शों को अपनाकर ही एक मजबूत, जागरूक एवं विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।


इस गरिमामय कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चाम्पा प्रदीप नामदेव, एसडीओपी चाम्पा लोकेश बंसल, ग्राम पंचायत कोसमन्दा के सरपंच संजय रत्नाकर, सभापति संत सोनंत, श्रीमती डॉ. धनेश्वरी जागृति, पूर्व पार्षद संतोष अनंत, पार्षद कोटाडबरी दुर्गा कुर्रे, कृष्णा टण्डन प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय पत्रकार संघ,सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल, नारायण मित्तल, परदेशी कुर्रे, गणेश प्रभु कश्यप, सोहन, बजरंग रत्नाकर, निरंजन कुर्रे, राधे पाटले, राजू सूर्यवंशी, जगमोहन खांडे, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष डॉ. संजय जांगड़े, भोला सिंह मरावी सहित क्षेत्र के महिला समूह एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए संविधान के मूल सिद्धांतों को जीवन में अपनाने तथा समाज में समानता, न्याय और सामाजिक समरसता स्थापित करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। अम्बेडकर भवन में आयोजित यह कार्यक्रम संविधान के प्रति सम्मान और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरणादायक अवसर बना।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!