BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़पटनापामगढ़प्रयागराजबतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईमैनपुररांचीराजनीतिराजस्थानरायगढ़रायपुररायपुर संभागलखनऊलाइफ स्टाइलविदेशव्यापारशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद

आधुनिक भारत के निर्माण में गांधी जी के सिद्धांत बहुत उपयोगी- सुदामा राम गुप्ता

व्याख्यानमाला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से हुआ गांधी जी के जीवन दर्शन पर संवाद

महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान

बतौली। ब्यूरो रिपोर्ट। शासकीय महाविद्यालय बतौली में 05 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती पर आयोजित व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक एवं साहित्यकार सुदामा राम गुप्ता ने कही। व्याख्यानमाला में विशिष्ट अतिथि के तौर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.आर. भगत, साक्षर भारत बतौली के परियोजना अधिकारी उमेश गुप्ता, प्रो. तारा सिंह मरावी, प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी, प्रो. बलराम चंद्राकर, प्रो. श्रीमती सुभागी भगत, प्रो. जिवियन खेस्स एवं अतिथि शिक्षक गोपाल यादव, सुश्री शिल्पी एक्का, श्रीमती मनीषा एक्का एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बतौली के समन्वयक चंद्रभान मंचासीन थे।

“महात्मा गांधी का जीवन दर्शन और वैचारिकी” शीर्षक पर व्याख्यान देते हुए मुख्य वक्ता सुदामा राम गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने संपूर्ण देश को सत्य और अहिंसा के राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। महात्मा गांधी के विचारों में सर्वधर्म समभाव, एकता, भाईचारा और समता निहित है जिसे आत्मसात करते हुए वैश्विक परिदृश्य में भी शांति स्थापित किया जा सकता है। व्याख्यानमाला में उमेश गुप्ता और राजनीति विज्ञान के अतिथि शिक्षक गोपाल यादव ने भी अपने विचार अभिव्यक्त किया‌। व्याख्यानमाला का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने किया।

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन बतौली के समन्वयक चंद्रभान ने “महात्मा गांधी के जीवन दर्शन” पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी के आधार पर “गांधी जी के वैचारिकी एवं सिद्धांतों” पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के द्वारा विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक सहभागिता किया जिसमें दलों का नाम गांधी जी के “ग्राम स्वराज” की कल्पना के अनुरूप स्थानीय गांवों के नाम पर रखा गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए “ग्राम बोदा” दल ने प्रथम, “ग्राम मंगारी” दल ने द्वितीय, “ग्राम सेदम” दल ने तृतीय स्थान और “ग्राम बतौली” दल ने चतुर्थ स्थान अर्जित किया

इससे पूर्व हिंदी साहित्य विकास परिषद के सदस्यों, स्वीप के कैंपस एंबेसडरों के साथ सभी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने “स्वच्छता पखवाड़ा” के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई किया। व्याख्यानमाला से पूर्व प्रांगण में महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी में गांधी जी के जीवन से संबंधित पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने किया।

“महात्मा गांधी और भारतीय लोकतंत्र: विचारों की प्रासंगिकता” शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के समस्त संकायों के विद्यार्थियों ने सहभागिता किया। महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के सहयोग से इस व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया था जिसमें अजीम प्रेमजी फाउंडेशन सरगुजा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। व्याख्यानमाला में विद्यार्थियों ने अपने विचार अभिव्यक्त किया जिसमें हरिनारायण, हरकेश साहू, रवीना नागेश, कुंती पैकरा, ओमप्रकाश रवि और सितारा का नाम उल्लेखनीय है। वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक प्रो. बलराम चंद्राकर ने आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में कला, विज्ञान और वाणिज्य विभाग के सभी कक्षाओं ने सहभागिता किया।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!