अफरीद सतगवां सूर्यवंशी समाज की वैचारिक बैठक सम्पन्न, सामाजिक नियमों पर लिए गए कई अहम निर्णय,,
सूर्यवंशी समाज के मृत्यु भोज में मिष्ठान को पूर्णरूप से प्रतिबंधित किया गया,,

अफरीद सतगवां सूर्यवंशी समाज की वैचारिक बैठक सम्पन्न, सामाजिक नियमों पर लिए गए कई अहम निर्णय
जांजगीर-चांपा। रिपोर्ट कृष्णा टंडन। अफरीद सतगवां सूर्यवंशी समाज केंद्र की वैचारिक बैठक ग्राम हथनेवरा में आयोजित की गई। बैठक में समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों एवं दुष्प्रभावों की रोकथाम को लेकर जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न सामाजिक नियम एवं मापदंड निर्धारित किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज में आयोजित होने वाले किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम में मांस एवं मदिरा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा समाज की एकता, अनुशासन एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियम बनाए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सतगवां अध्यक्ष डुग्गू प्रधान ने की। बैठक में चोरिया सतगवां, लछनपुर सतगवां, देवरी सतगवां एवं उमरेली सतगवां सहित विभिन्न क्षेत्रों के अध्यक्षों की उपस्थिति रही। वहीं अफरीद सतगवां केंद्र के अंतर्गत आने वाले 9 गांवों के पदाधिकारी एवं सामाजिक प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए।

इस अवसर पर समाज के सचिव घासीराम ताम्बरे, कोषाध्यक्ष भोलू सूर्यवंशी, उपकोषाध्यक्ष परस टंडन एवं शिक्षा सचिव भरत गढ़ेवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक में लिए गए निर्णयों को समाजहित में महत्वपूर्ण बताते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक नियमों का उद्देश्य समाज में एकता, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। उक्ताशय की जानकारी अफरीद सतगवां सूर्यवंशी समाज के मीडिया प्रभारी कृष्णा टंडन ने दी।




