स्वर्गीय लक्ष्मण लाल करियारे की द्वितीय पुण्यतिथि पर प्रतिभावान छात्र छात्रों एवं वरिष्ठ नागरिकों सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ
शिक्षादूत के नाम से भी जाने जाते थे लक्ष्मण करियारे,,

स्वर्गीय लक्ष्मण लाल करियारे की द्वितीय पुण्यतिथि पर प्रतिभावान छात्र छात्रों एवं वरिष्ठ नागरिकों सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ
जांजगीर चांपा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमोदा मे स्वर्गीय श्री लक्ष्मण लाल करियारे की द्वितीय पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया स्वर्गीय लक्ष्मण लाल करियारे जी की स्मृति में उनके नाम से दसवीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिभावान समान वरिष्ठ नागरिक सम्मान विलक्षण सम्मान समारोह का आयोजन करियारे परिवार अमोदा द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जाता है इसी कड़ी में आज दिनांक 6.9. 2026 दिन रविवार को आयोजन किया गया जिसमें कक्षा दसवीं के सिमरन सूर्यवंशी ग्राम खम्हिया जिन्होंने 88% अंक अर्जित किया एवं कक्षा 12वीं में पूजा सूर्यवंशी ग्राम मेंहदा जिन्होंने कक्षा 12वीं में 84% अंक अर्जित किया को प्रतिभावान समारोह के अंतर्गत राशि एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान के तहत महावीर कमलाकर रामाचंद्राकार बुदल करियारे तेरस मया राम दिलदार करियारे नारी शक्ति में वरिष्ठ नागरिक सम्मान पार्वती जांम बाई महेतरीन कुमारी बाई फोटो बाई शीतल वस्त्रकार आदि सभी वरिष्ठ नागरिकों को श्रीफल एवं गमछा देकर सम्मानित किया गया।

विलक्षण पुरस्कार सूरज शेखर करियारे को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में ग्रामीण जन एवं आसपास क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन राम रतन करियारे कैनाल डिप्टी कलेक्टर के द्वारा किया गया कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित सम्माननीय अतिथि एव उमाशंकर चौरसिया शिक्षक कन्हैया हंसराज सतपाल प्रधान शिक्षक अधिवक्ता जय प्रकाश खरे दुर्गेश गढेवाल ब्रांच मैनेजर रामेश्वर बनवा पूर्व प्रधान पाठक चंद्रशेखर करियारे प्राचार्य राजशेखर करियारे प्राचार्य आईटीआई उपस्थित थे




