BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकांकेरकृषिकोरबाजगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़पटनाबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमध्यप्रदेशरायपुर संभागसरगुजा संभाग

कबाड़ से जुगाड़ ने दिलाई पहचान, शिक्षिका संध्या देवांगन को शिक्षा दूत सम्मान,,

सिवनी की शिक्षिका के नवाचारों को मिली सराहना, ग्राम वासियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई,,

कबाड़ से जुगाड़ ने दिलाई पहचान, शिक्षिका संध्या देवांगन को शिक्षा दूत सम्मान,

जांजगीर-चांपा।ब्यूरो रिपोर्ट। जिले के चांपा से लगे ग्राम सिवनी की शासकीय कन्या प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती संध्या देवांगन को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और नवाचारों के लिए मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित शिक्षा पर संवाद, कार्यशाला एवं कार्ययोजना समारोह में कलेक्टर जन्मेजय महोबे और जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र, मोमेंटो, श्रीफल, शाल और 5 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की।यह सम्मान जिले के प्रत्येक विकासखंड से चयनित उत्कृष्ट एवं नवाचारी प्राथमिक शिक्षकों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। समारोह में सम्मानित शिक्षकों को अपने कार्यों और उपलब्धियों पर पीपीटी प्रदर्शन एवं वक्तव्य देने का अवसर भी मिला, जिसकी कलेक्टर ने सराहना की।

श्रीमती देवांगन ने कबाड़ से जुगाड़ तकनीक के माध्यम से आकर्षक शिक्षण सहायक सामग्री तैयार कर बच्चों के लिए पढ़ाई को सरल और रोचक बनाया। उनके द्वारा विकसित सामग्री से गणित और भाषा जैसे विषयों को खेल-खेल में समझाने में मदद मिलती है। इससे बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने कबाड़ से जुगाड़ और बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) प्रतियोगिताओं में विकासखंड से जिला स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तत्कालीन कलेक्टर आकाश छिकारा के समक्ष उनके नवाचारों की प्रस्तुति को भी सराहना मिली थी। इसी कार्यकुशलता और विभागीय मूल्यांकन के आधार पर उनका चयन सम्मान के लिए किया गया। सम्मान मिलने पर सिवनी गांव के लोगों, विद्यालय परिवार और शुभचिंतकों ने फोन तथा सोशल मीडिया के माध्यम से श्रीमती संध्या देवांगन को बधाई और शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि को गांव और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। उपलब्धि पर शिक्षा विभाग, संकुल समन्वयक और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी हर्ष व्यक्त किया।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!