रायपुर

निधि प्रिया झा की कलाकृतियों को मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों ने सराहा

निधि प्रिया झा ने सरकार के एक साल पूरे होने पर लगाई मधुबनी आट्र्स प्रदर्शनी

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मधुबनी आट्र्स की माहिर शिल्पी निधिप्रिया झा की कृतियां  बड़ी प्रिय लगीं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप भी कृतियों को देख मंत्रमुग्ध हो गए थे। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार के कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर साइंस कॉलेज में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में रायपुर की कलाकार निधिप्रिया झा ने मधुबनी आट्र्स, पेंटिंग चित्रकला और उससे बनी वस्तुओं का स्टाल लगाया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप भी इस स्टॉल में पहुंचे। कृतियों को अपलक निहारते रहने के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने शिल्प कलाकार निधि प्रिया झा से उनकी शिल्प कला के बारे में जानकारी ली कृतियों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। डिप्टी सीएम अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी निधि प्रिया झा की कलाकारी की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि निधि प्रिया झा एक कुशल गृहणी होने के साथ साथ मधुबनी आट्र्स और हस्तशिल्प की कुशल ज्ञाता भी हैं। निधि प्रिया झा ने अपनी कृतियों की तारीफ करने पर मुख्यमंत्री श्री साय, उप मुख्यमंत्री श्री साव और केबिनेट मंत्री श्री कश्यप को धन्यवाद दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!