BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़पटनापामगढ़प्रयागराजबतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईरायगढ़रायपुररायपुर संभागलखनऊलाइफ स्टाइलविदेशव्यापारशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वाले दुकान संचालकों के विरुद्ध पुलिस नें की रेड कार्यवाही,,

पुलिस कप्तान विजय कुमार पांडेय के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे,,

तीन दुकान संचालक से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के डुप्लीकेट तेल के 44 नग बड़ा बकेट और 12 नग छोटा केन कुल 56 नग कीमती 250000/- रूपये जप्त किया गया

आरोपी नाम – 
1- सुरेश कुमार अग्रवाल पिता स्व जोधराम अग्रवाल उम्र 52 वर्ष निवासी बिजली ऑफिस रोड चापा

2- अमन शर्मा पिता श्री अशोक शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी नेताजी चौक जांजगीर

3- नीरज अग्रवाल पिता स्वर्गीय बद्री प्रसाद अग्रवाल उम्र 51 वर्ष निवासी दुर्गा ऑटोमोबाइल चाम्पा

जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जांजगीर और चाम्पा थाना क्षेत्र में कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट सामान की बिक्री के संबंध में लगातार प्राप्त हो रही थी इस संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के द्वारा अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में तथा थाना सिटी कोतवाली और चाम्पा पुलिस द्वारा एक-एक टीम बनाकर क्षेत्र में नकली एवं डुप्लीकेट उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी (HPCL) के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने की शिकायत पर पुलिस टीम द्वारा दुकानों में रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा कोतवाली और चाम्पा के संदिग्ध दुकानों की जांच के दौरान तीन दुकान संचालकों के कब्जे से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम/पैकिंग में डुप्लीकेट तेल एवं संबंधित सामग्री जिनकी कीमत 250000/- बरामद कर जप्त की गई। बरामद सामग्री के संबंध में दस्तावेज एवं बिक्री संबंधी जानकारी की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया कंपनी के अधिकृत उत्पाद के नाम का दुरुपयोग कर ग्राहकों को डुप्लीकेट तेल बेचे जाने की जानकारी सामने आई है।

मामले में संबंधित दोनों दुकान संचालकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा जप्त सामग्री की जांच एवं सत्यापन कराया जा रहा है। जांजगीर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के नकली अथवा डुप्लीकेट उत्पाद की बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में आगे भी लगातार जांच एवं कार्रवाई जारी रखी जाएगी। कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना चाम्पा,उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक चंद्रवंशी, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमारी मुकेश कुमार पांडेय, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश चंद्र राठौर आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक संतुका, विनोद राठौर का विशेष योगदान रहा

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!