BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़पटनापामगढ़प्रयागराजबतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईमैनपुररांचीराजनीतिराजस्थानरायगढ़रायपुररायपुर संभागलखनऊलाइफ स्टाइलविदेशव्यापारशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद

विद्यार्थी परिषद ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, सुभाष चौक पर किया ध्वजारोहण,,

विद्यार्थी परिषद ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, सुभाष चौक पर किया ध्वजारोहण

जांजगीर चांपा।ब्यूरो रिपोर्ट।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चांपा नगर स्थित सुभाष चौक देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चांपा इकाई द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, विद्यार्थी और नगरवासी शामिल हुए। नगर मंत्री वेणुनारायण देवांगन ने तिरंगा फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण से पहले मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भारत माता की जय के जयघोष और राष्ट्रगान से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीवीपी रायगढ़ विभाग प्रमुख अरुण गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों के बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

जिला विद्यार्थी विस्तारक ताम्रध्वज साहू ने कहा कि विद्यार्थी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। शिक्षित, संगठित और संस्कारित युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं।

इस दौरान नगर सह मंत्री अनामिका द्विवेदी, परिणय सोनी, गौरव देवांगन, अनुराधा द्विवेदी, प्रशांत सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व जिला संयोजक अमर महंत, अजय महंत, आशुतोष सोनी, कपिल द्विवेदी एवं रितेश महाराणा सहित स्थायी कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।

अंत में नगर मंत्री वेणु देवांगन ने सभी का आभार जताते हुए मिठाई वितरित की। सुभाष चौक में आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ देशभक्ति के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!