BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़पटनाबस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभागशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद

टॉपर विद्यार्थियों के हाथों हुआ ध्वजारोहण, सरपंच संजय रत्नाकर की अनोखी पहल,,

टॉपर विद्यार्थियों के हाथों हुआ ध्वजारोहण, सरपंच संजय रत्नाकर की अनोखी पहल

जांजगीर-चांपा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन।  जिले बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसमन्दा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। ग्राम पंचायत के सरपंच संजय रत्नाकर ने नई सोच के साथ निर्णय लिया कि इस वर्ष ध्वजारोहण का सम्मान गांव के दसवीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को दिया जाए। सरपंच की इस पहल को अमल में लाते हुए ग्राम पंचायत कोसमंदा में दसवीं कक्षा के मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों के हाथों राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। विद्यार्थियों द्वारा ध्वजारोहण किए जाने से कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सरपंच संजय रत्नाकर ने कहा कि बच्चे गांव और देश का भविष्य हैं। उनकी मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देने से अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के प्रति प्रेरणा मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर मेधावी विद्यार्थियों को ध्वजारोहण का अवसर देना उनके लिए गर्व और प्रोत्साहन का विषय है।ग्राम पंचायत की इस पहल की ग्रामीणों ने भी सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि आमतौर पर राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण जनप्रतिनिधियों या विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया जाता है, लेकिन टॉपर विद्यार्थियों के हाथों ध्वजारोहण कराना शिक्षा और प्रतिभा को सम्मान देने वाली सकारात्मक एवं अनुकरणीय पहल है। इस पहल से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ ही गांव के अन्य बच्चों को भी मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। ग्राम पंचायत कोसमंदा का यह आयोजन “मेहनत करने वाले बच्चों का सम्मान और शिक्षा को प्रोत्साहन” देने की दिशा में एक सराहनीय कदम बन गया।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!