आवास योजना में सरपंच पति का पैसे मांगते ऑडियो वाइरल,,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था आवास में कोई भी पैसा का मांग करता हैं तो जिले का कलेक्टर होगा जिम्मेदार,,

आवास योजना में सरपंच पति का पैसे मांगते ऑडियो वाइरल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था आवास में कोई भी पैसा का मांग करता हैं तो जिले का कलेक्टर होगा जिम्मेदार
जांजगीर-चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत पचरी के सरपंच श्रीमती मैना दिवाकर के पति नलसाय दिवाकर पर आरोप है कि उन्होंने पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को फोन कर पांच हजार रुपये की मांग की और ऊपर के अधिकारियों को देना पड़ेगा कहते हुए हितग्राही को धमकाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से हितग्राहियों से पैसों की मांग की बातचीत सुनाई दे रही है। ऑडियो के सामने आने के बाद पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, नलसाय दिवाकर वर्तमान में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल नवागढ़ में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। शिक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस प्रकार के आरोप सामने आना शासन की योजनाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। चुनाव के दौरान सरपंच ने अपने संकल्प पत्र के क्रमांक 1 में प्रधानमंत्री आवास योजना मे किसी प्रकार की मांग एवं कमिशन खोरी नही की जाएगी ऐसा संकल्प अंकित किया हैं।
स्थानीय ग्रामीणों और हितग्राहियों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना पूरी तरह निशुल्क है और किसी भी स्तर पर पैसे की मांग नियमों के विरुद्ध है। मामले को लेकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
फिलहाल, वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता की जांच की मांग तेज हो गई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि वाइरल ऑडियो की पुष्टि k news24 chhattisgarh (न्यूज़ चैनल ) संस्थान नही करती हैं,




