सूरज शेखर को बनाया गया भीम आर्मी का ब्लाक अध्यक्ष,,

जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोटिया में भीम आर्मी ब्लाक स्तरी पदाधिकारी का नियुक्ति किया गया जिसमें जिला सह प्रभारी भीम आर्मी जिला जांजगीर चांपा संतराम खरे की अगुवाई में संपन्न हुआ कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में भीम आर्मी के सदस्य उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भीम आर्मी नवागढ़ ब्लॉक नवनियुक्त अध्यक्ष सूरज शेखर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित क्रांतिकारी शिवा चौरसिया पूर्व भीम आर्मी जिला कोषाध्यक्ष जांजगीर चांपा, राजेंद्र कुर्रे भीम आर्मी पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, अमन जोगी विद्यासागर प्रधान,अजय कश्यप, छत्र प्रकाश दरवेश, अशोक टंडन, नेशन जी चंद्रभान योगी, रामा भवानी की गरिमा में उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ,
नवनियुक्त पदाधिकारियों का नाम इस प्रकार से हैं
भीम आर्मी ब्लॉक प्रभारी नवागढ़- प्रदीप चंद्राक
भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष नवागढ़ – सूरज शेखर
भीम आर्मी ब्लॉक उपाध्यक्ष नवागढ़- अमित विर्जे
भीम आर्मी ब्लॉक सचिव नवागढ़- कोमल खूँटे
भीम आर्मी ब्लॉक कोषाध्यक्ष- श्यामलाल
भीम आर्मी ब्लॉक मीडिया प्रभारी नवागढ़- अभिषेक सूर्यवंशी
ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य नवागढ़- दुर्गेश टंडन,ओमप्रकाश प्रधान, गजानन बघेल, मालती सांडे, अर्चना केसी , आरती खूँटे, राजेश्वरी कुर्रे, गीता कुर्रे, शांता कुर्रे, मुन्नी साहू,प्रतिभा चंद्राकर सभी पदाधिकारी की नियुक्ति जिला सह प्रभारी भीम आर्मी जिला जांजगीर चांपा संतराम खरे के द्वारा किया गया नियुक्ति उपरांत सैकड़ो की संख्या में ग्राम कोटिया से थाना नवागढ़ थाना प्रभारी जी से सौजन्य भेंट मुलाकात करने के लिए गए व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीम आर्मी के साथियों ने पूर्ण सहयोग देने की बात कही,,





