रायपुर

10 साल की अनविका ने एवरेस्ट बेस कैंप फतह कर रचा कीर्तिमान

रायपुर। रायपुर। राजधानी की 10 वर्षीय अनविका अग्रवाल ने असंभव को संभव कर दिखाया है। अनविका ने बेहद कठिन मानी जाने वाली एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा को बिना किसी पेशेवर पर्वतारोहण प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। उन्होंने 11 दिनों तक लगातार बर्फीली हवाओं और -10 डिग्री सेल्सियस के तापमान में ट्रैकिंग करते हुए 5,364 मीटर ऊंचाई तक का सफर तय किया। इस रोमांचक यात्रा में उनके मातापिता भी साथ थे। विपरीत परिस्थितियों, सर्द मौसम और हल्की तबीयत खराब होने के बावजूद अनविका ने साहस नहीं छोड़ा और हिम्मत के साथ आगे बढ़ती रहीं। इस उपलब्धि के साथ ही अनविका का नाम सबसे कम उम्र की पर्वतारोहियों की सूची में दर्ज हो गया है जिन्होंने एवरेस्ट बेस कैंप तक की चढ़ाई पूरी की। चौंकाने वाली बात यह है कि अनविका ने पर्वतारोहण की कोई औपचारिक ट्रेनिंग नहीं ली। उन्होंने यह सफर अपनी नियमित दौड़ और सीढ़ी चढऩे की प्रैक्टिस के दम पर तय किया। अनविका को पढ़ाई का भी बहुत शौक है और इतनी कम उम्र में उन्होंने एक पुस्तक भी लिखी है। अब उनका अगला सपना हैदुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!