Blog

कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का हुआ समापन,,

एग्रीटेक कृषि मेला 2026 से आत्मनिर्भरता और तकनीकी समृद्धि की नई राह खुलेगी - गुरु खुशवंत साहेब,,

आधुनिक तकनीक और लोक संस्कृति के संगम से विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प

अतिथियों ने जाज्वल्या 2026 स्मारिका का किया विमोचन

जांजगीर-चांपा। ब्यूरो रिपोर्ट। जिले में जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का आयोजन 11 से 13 फरवरी तक जिले के हाईस्कूल मैदान जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जर्वे, जांजगीर में आयोजित किया गया। शुक्रवार को शासकीय हाईस्कूल मैदान में कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का समापन किया गया।

इस अवसर पर जाज्वल्या 2026 स्मारिका का विमोचन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंथी नृत्य एवं मल्लखंभ का भी आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अध्यक्ष खनिज विकास निगम सौरभ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढे़वाल, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व सांसद गुहाराम अजगल्ले, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रीति अजय दिव्य, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ श्रीमती कांता कश्यप, गुलाब चंदेल, अमर सुल्तानिया, इंजी रवि पाण्डेय, आनंद मिरी , श्रीमती नंदनी रजवाड़े, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, देवेश सिंह, हितेश यादव, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका पार्षद, जनप्रतिनिधि सहित कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर सहित समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, किसान एवं आमजन उपस्थित रहे।


जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 के अवसर पर समापन समारोह को संबोधित करते कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि एग्रीटेक कृषि मेला 2026 में आकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा कृषि की समृद्ध धरती है, जहां संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यह मेला आत्मीयता और नवाचार का केंद्र बना है, जहां कृषि तकनीक, ड्रोन तकनीक और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से भविष्य की नई पहचान तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां से प्राप्त जानकारी और नई तकनीकों के उपयोग से किसानों की आय में निश्चित रूप से वृद्धि होगी तथा युवाओं को एग्री-उद्यमी बनने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जांजगीर-चांपा के कृषक कृषि एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बनेंगे। गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग मुख्यधारा से पीछे न रहे, यह हमारा संकल्प है। कौशल विकास और आर्थिक अवसरों के माध्यम से सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोक कला और संस्कृति हमारी पहचान है। हमें आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए अपनी समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का सफल आयोजन प्रदेश की प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों को समृद्ध और उन्नत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। धान के समर्थन मूल्य से लेकर नई कृषि नीतियों तक, सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अत्यंत आवश्यक हो गया है। युवाओं को एआई और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से हुनरमंद बनाना समय की मांग है। उन्होंने जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प दोहराया।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!