BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरदुर्ग संभागधमतरीधार्मिकनई दिल्लीपटनापामगढ़प्रयागराजबतौलीबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमैनपुररांचीरायपुररायपुर संभागलाइफ स्टाइलशिवरीनारायणसरगुजा संभागहरदीबाजारहरियाणा

इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस को कोरबा तक बढ़ाने की जोरदार मांग,,

कोरबा तक विस्तारित होने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को होगा प्रत्यक्ष लाभ,,

जांजगीर-चांपा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। छत्तीसगढ़ के जांजगीर, कोरबा, सक्ती और आस-पास के यात्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने 8233/8234 Indore–Bilaspur Narmada Express को बिलासपुर से आगे कोरबा तक विस्तारित करने की मांग तेज कर दी है। इस संबंध में यात्रियों की ओर से महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा गया है। महाप्रबंधक को सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि इंदौर से बिलासपुर तक संचालित यह ट्रेन मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साधन है किंतु कोरबा, चांपा, नैला, अकलतरा, कोतमीसुनार, जयरामनगर, गतौरा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब भी सीधी रेल सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जानकारी हो कि इस क्षेत्र के बहुत सारे जनता एशिया की सबसे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र इंदौर (पीथमपुर) में रोज़गार हेतु आवागमन करते हैं एवं कार्यरत सभी कर्मचारी निवासरत हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता महाकाल की नगरी उज्जैन एवं इंदौर के ओंकारेश्वर, महेश्वर जैसे दर्शनीय स्थलों में पर्यटन हेतु यात्रा करते हैं। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बिलासपुर में ट्रेन बदलनी पड़ती है जिससे समय और आर्थिक भार दोनों तरह की परेशानी होती है।

इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र में विगत दो दशकों से अधिक समय से सेवारत कार्तिक सूर्यवंशी ने बताया गया कि कोरबा प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक एवं ऊर्जा केंद्र है जहां NTPC और BALCO जैसे बड़े उपक्रम स्थित हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में कामगार, छात्र एवं व्यापारी आवागमन करते हैं। ऐसे में इंदौर से कोरबा तक सीधी रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। यात्रियों एवं क्षेत्रवासियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए नर्मदा एक्सप्रेस को शीघ्र ही कोरबा तक विस्तारित किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि रेलवे प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगा।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!