ख़बर का बड़ा असर : पीएम आवास योजना में अवैध वसूली के वाइरल ऑडियो मामले में सरपंच पति शिक्षक नलसाय दिवाकर बर्खास्त,,
इस ख़बर को k news24 chhattisgarh न्यूज़ चैनल ने प्रमुखता से दिखाया था,,

ख़बर का बड़ा असर : पीएम आवास योजना में अवैध वसूली के वाइरल ऑडियो मामले में सरपंच पति शिक्षक नलसाय दिवाकर बर्खास्त
इस ख़बर को k news24 chhattisgarh न्यूज़ चैनल ने प्रमुखता से दिखाया था
जांजगीर-चांपा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राही से अवैध रूप से पैसे मांगने के वाइरल ऑडियो मामले में आखिरकार बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नवागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचरी के सरपंच श्रीमती मैना दिवाकर के पति नलसाय दिवाकर को शिक्षा विभाग ने शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। नलसाय दिवाकर का सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक हितग्राही से 5 हजार रुपये की मांग करते हुए सुने गए थे। इस गंभीर मामले को K News24 Chhattisgarh ने प्रमुखता से प्रसारित किया था, जिसके बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग हरकत में आया। खबर सामने आने के बाद गठित जांच टीम ने ग्राम पंचायत पचरी पहुंचकर मामले की जांच की। जांच में आरोप सही पाए गए। उस समय नलसाय दिवाकर पीएमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नवागढ़ में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। शासकीय सेवक होते हुए इस तरह का कृत्य करना सेवा नियमों के विपरीत और अशोभनीय माना गया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए नलसाय दिवाकर की शासकीय सेवा समाप्त करने (बर्खास्तगी) का आदेश जारी कर दिया। इस कार्रवाई के बाद जिले में यह संदेश गया है कि गरीबों से जुड़ी योजनाओं में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों और हितग्राहियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है और इसे मीडिया की सक्रियता और निष्पक्ष जांच का परिणाम बताया है। मामला यह भी दर्शाता है कि जब खबरों का असर होता है, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित होती है। लेकिन ग्रामीणों का मांग यह भी है कि सरपंच पति नलसाय दिवाकर के ऊपर विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कब कराया जाएगा।




