BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़पटनापामगढ़प्रयागराजबतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईमैनपुररांचीराजनीतिराजस्थानरायगढ़रायपुररायपुर संभागलखनऊलाइफ स्टाइलविदेशव्यापारशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद

बिजली कटौती को लेकर भाजपा पार्षद ने विद्युत विभाग को दिया चेतावनी वार्डवासी सहीत सैकड़ों लोगों ने विद्युत विभाग को घेरा,,

अघोषित बिजली कटौती से नगरवासियों का फूटा गुस्सा, विद्युत विभाग पहुंचकर किया जोरदार घेराव,,

नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, वार्ड 02 की पार्षद गीता सूर्यप्रकाश कंसारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी रहे मौजूद

जांजगीर चांपा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। चाम्पा नगर पालिका अध्यक्ष सहित पार्षद ने नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली बंद होने से परेशान नगरवासियों ने शुक्रवार को विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर जोरदार घेराव किया और अधिकारियों को आवेदन सौंपते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की।

आवेदन की कापी

इस विरोध प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, वार्ड क्रमांक 02 की पार्षद गीता सूर्यप्रकाश कंसारी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए। सभी ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगरवासियों का कहना है कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और ऐसे समय में लगातार बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग, मरीज एवं महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। रात के समय बिजली बंद होने से लोगों की नींद खराब हो रही है, वहीं पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल बिजली व्यवस्था सुधारने एवं अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की। वहीं पार्षद गीता सूर्यप्रकाश कंसारी ने कहा कि वार्ड क्रमांक 02 सहित नगर के कई क्षेत्रों में बार-बार बिजली गुल होने से लोग बेहद परेशान हैं। यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो नगरवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विद्युत विभाग को सौंपे गए आवेदन में मांग की गई है कि नगर में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और बार-बार हो रही कटौती की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति देखने को मिली।

नगरवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!