पुरुषोत्तम सूर्यवंशी बने भाजपा सारागांव मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष,,
समाज मे हर्ष का माहौल बना हुआ हैं,,

पुरुषोत्तम सूर्यवंशी बने भाजपा सारागांव मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष,,
जांजगीर चाम्पा। ब्यूरो रिपोर्ट सारागांव। सूर्यवंशी समाज के लिए यह गर्व का विषय है कि समाज के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सूर्यवंशी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से समाज सहित पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सूर्यवंशी लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक अनुभव रखते हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। नियुक्ति के बाद सूर्यवंशी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर सूर्यवंशी समाज के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।





