बलौदा तहसील कार्यालय में पसरी गंदगी, शौचालय के दुर्गंध से फरियादियों और अधिवक्ताओं को समस्या,
आखिरकार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान,,

जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा तहसील कार्यालय में गंदगी भरमार हैं। एक तरफ जहां हर विभाग को साफ-स्वच्छ रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अधिनस्थों कर्मचारियों को सफाई रखने के निर्देश देते है। लेकिन अधिनस्थ कर्मचारी ही निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी तरह बलौदा तहसील कार्यालय में हर तरफ गंदगी बिखरी पड़ी हुई है। यहां तक कि शौचालयों की सफाई भी नहीं हुई है। जिससे दुर्गंध आने से लोगों को परेशानी हो रही है।तहसील भवन में गंदगी और शौचालय के दुर्गंध के कारण बैठना तो दूर खड़ा होकर सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। फरियाद लेकर यदि आप बलौदा तहसील जा रहे हैं तो जरा संभलकर रहिए। दरअसल, यहां फैली गंदगी से आप बीमार भी हो सकते हैं। तहसील के मुख्य गेट, सीढियो के बगल ही गंदगी का अंबार लगा है। परिसर में भी सफाई नहीं है।बड़ी बात है यह कि सबकुछ अपनी आंखों से देखकर अफसर अंजान बने हैं।मुख्य द्वार के सामने ही सीढियो के पास गंदगी फैली है। गंदगी से दुर्गंध उठती है। इससे फरियादियो व अधिवक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसा नहीं कि अधिकारियों को इन समस्याओं की जानकारी नहीं है।तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तो दिनभर यही सब देखते हैं। इसके बाद भी वह दिक्कतों को दूर नहीं करा रहे हैं। इस समस्या संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है। इसमें अधिकारियों को संज्ञान लेने की जरूरत है।
वर्सन
इस मामले को देख लेती हूं फिर उसके बाद ही कुछ कह पाऊंगी। नगर पंचायत को नोटिस दिया गया हैं। यहां कोई स्वीपर पदस्थ नहीं है।
करुणा आहेर
तहसीलदार बलौदा