विधायक ब्यास कश्यप ने जनहित मांगों को लेकर किया चक्काजाम,,
प्रशासन द्वारा समझाइश दिया जा रहा हैं,,

विधायक ब्यास कश्यप ने जनहित मांगों को लेकर किया चक्काजाम,,
जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिले के नैला जांजगीर में क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप के द्वारा जनहित से जुड़ी नैला रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण,मिशन अस्पताल चाम्पा समपार में अंडरब्रिज,रेल्वे स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार,गोंडवाना एक्सप्रेस और साउथ बिहार जैसे ट्रेनों का ठहराव,और विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल,दिनेश शर्मा,भगवान दास गढ़ेवाल,रामविलास राठौर,ऋषि उपाध्यक्ष, सुनील साधवानी,किशोर साव,आकाश शर्मा,जितेंद्र दिनकर,सहित समर्थक सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं। विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक उचित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि नैला रेल्वे ओवरब्रिज निर्माण,मिशन अस्पताल चाम्पा समपार में अंडरब्रिज,रेल्वे स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार,गोंडवाना एक्सप्रेस और साउथ बिहार जैसे ट्रेनों का ठहराव,और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

चक्काजाम के कारण यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दिया जा रहा हैं। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।




