Blog

भगवानदास गढ़ेवाल को जिला कांग्रेस कमेटी का बनाया गया जिला उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओ में हर्ष का माहौल,,

भगवानदास गढ़ेवाल को जिला कांग्रेस कमेटी का बनाया गया जिला उपाध्यक्ष कार्यकर्ताओ में हर्ष का माहौल,,

जांजगीर-चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टंडन। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल को जांजगीर चाम्पा जिला कांग्रेस कमेटी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भगवान दास गढ़ेवाल पूर्व में जांजगीर नैला का नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। और उनका प्रशासनिक व संगठनात्मक अनुभव व्यापक माना जाता है। नियुक्ति की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की प्रतिबद्धता जताई। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव से जिले में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!