हरदेव टंडन बने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष,,

हरदेव टंडन बने अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष,,
जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कन्हैया सूर्यवंशी। जिले में संगठनात्मक विस्तार के तहत भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने हरदेव टंडन को जांजगीर चाम्पा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। हरदेव टंडन ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि हरदेव टंडन के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा जिले में और अधिक सशक्त होगा।





