जांजगीर-चांपा

उल्लास नवभारत साक्षरता के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना चैतमा जनजागरूकता——–

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना चैतमा युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार छेत्रीय निर्देशालय भोपाल डॉ अशोक श्रोती, डॉ नीता बाजपेयी राज्य संपर्क अधिकारी, डॉ मनोज सिन्हा समन्वयक अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय बिलासपुर, प्रो वाय के तिवारी जिला संगठक, प्राचार्य संरक्षक चंद्राणी सोम के निर्देश पर वीरेंद्र कुमार बंजारे कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वंय सेवक ग्राम पंचायत सजाबहारी में मनोरमा ,रीमा,राजकम्मा मदनपुर में नीलम ,चैतमा में सुष्मिता कंवर,ज्योति देवांगन, राधिका, रश्मि, पायल, दीपा स्वंय सेवक साथियों ने कुटेलामुड़ा, पटपरा, ईरफ गोपालपुर में उल्लास नवभारत साक्षारता अक्षर ज्ञान से महिलाओं को शिक्षा का जानकारी दिया गया। वीरेंद्र कुमार बंजारे कार्यक्रम अधिकारी ब्यख्याता ने बताया कि भारत एक प्राचीन और ज्ञान की भूमि है। परंतु आज भी देश के अनेक ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में अशिक्षा की समस्या मौजूद है। अशिक्षा केवल व्यक्तिगत प्रगति ही नहीं रोकती, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधा डालती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” की शुरुआत की गई है। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को पढ़ना-लिखना सिखाना, उन्हें डिजिटल साक्षरता से जोड़ना और जीवनोपयोगी शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसका लक्ष्य है कि कोई भी नागरिक अशिक्षित न रहे और सभी अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझ सकें।सर्वजन साक्षरता सभी आयु वर्ग के लिए पढ़ने-लिखने के अवसर।डिजिटल साक्षरता मोबाइल, कंप्यूटर और ऑनलाइन सेवाओं का ज्ञान।

कौशल विकास रोजगारपरक शिक्षा और प्रशिक्षण।

सामाजिक जागरूकता स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी।साक्षर नागरिक ही राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। इस कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्रों, महिलाओं और वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। जब प्रत्येक नागरिक शिक्षित और जागरूक होगा, तभी “उल्लास नवभारत” का सपना साकार होगा।

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम वास्तव में एक सशक्त, आत्मनिर्भर और ज्ञानवान भारत के निर्माण की नींव है। शिक्षा ही वह शक्ति है जिससे गरीबी, अज्ञानता और असमानता को मिटाया जा सकता है। इसलिए हमें इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देना चाहिए ग्राम पंचायत के महिलाओं ने उल्लास नवभारत साक्षारता जनजागरूकता के लिए प्रसंसा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!