व्याख्याता अमृतलाल साहू को राज्यपाल ने किया पुरस्कृत छात्राओं में हर्ष का माहौल,,
क्षेत्र के जनप्रतिनिधि दे रहे बधाई,,

व्याख्याता अमृतलाल साहू को राज्यपाल ने किया पुरस्कृत छात्राओं में हर्ष का माहौल,,
जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जांजगीर चाम्पा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ विख्याता अमृतलाल साहू जी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है, जिसके लिए उन्हें राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एक आदर्श शिक्षक के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने अपने कार्यों से समाज में एक अच्छा प्रभाव डाला है। व्याख्याता अमृतलाल साहू जी ने सामाजिक विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय में “शिक्षक संदर्शिका” निर्माण में लेखन का कार्य किया है। उन्होंने कक्षा 6 से 10 तक सामाजिक विज्ञान पाठ्य पुस्तक और कक्षा 12वीं के लिए अर्थशास्त्र प्रबोध प्रशासन पुस्तक में का कार्य किया है। पर्यावरण संरक्षण उन्होंने विद्यालय में पेड़-पौधों का रोपण किया है, जिससे विद्यालय का वातावरण हरा-भरा और खुशनुमा रहता है।वह राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर में शिक्षकों को सेवाकालीन प्रशिक्षण भी दिए है। ऐसे शिक्षक के बारे में बताएंगे जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है और राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किए जा रहे हैं।
पुरषोत्तम सूर्यवंशी ने बताया कि अमृतलाल साहू जी एक आदर्श शिक्षक हैं जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में एक अच्छा प्रभाव डाला है। उन्होंने पाठ्य पुस्तकों के लेखन से लेकर शिक्षक प्रशिक्षण तक कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। अमृतलाल साहू जी को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। वह एक सच्चे शिक्षक हैं जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में एक अच्छा प्रभाव डाला है। हमें उम्मीद है कि अमृतलाल साहू जी की इस उपलब्धि से अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने कार्यों में उत्कृष्टता लाने का प्रयास करेंगे। ब्याख्याता अमृतलाल साहू के स्कूल में पुरस्कृत के बाद प्रथम आगमन पर पुरषोत्तम सूर्यवंशी, क्रांति कुमार देवांगन,संतोष देवांगन, जीवधन सूर्यवंशी इन लोगो के द्वारा साल श्रीफल और पुष्प हार से स्वागत किया गया,,