अकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमदुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभागसरगुजा संभाग

हिन्द सेना का अखिल भारतीय सदस्यता अभियान का आगाज़: प्रहलाद भोसले,,

हिन्द सेना का अखिल भारतीय सदस्यता अभियान का आगाज़: प्रहलाद भोसले,,

जांजगीर चाम्पा। ब्यूरो रिपोर्ट। राष्ट्रहित में समर्पित हिन्द सेना समाजसेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य केंद्रीय मंत्रालय भारत सरकार मंगेश वैद्य के निर्देशानुसार अखिल भारतीय सदस्यता अभियान का आगाज़ किया गया है,जिसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रभक्ति और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत करना है। हिन्द सेना के छत्तीसगढ़ युवा ब्रिगेड जांजगीर चांपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रहलाद भोसले ने कहा, हमारा अभियान राष्ट्रभक्ति राष्ट्र निर्माण है। हम समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पथ पर युवाओं को देश भक्ति पूर्ण भावना जागृत कर समाजसेवा एवं राष्ट्रसेवा में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रहलाद भोसले ने कहा कि यह अभियान न केवल युवाओं को जागरूक करेगा, बल्कि उन्हें अपने देश के लिए शहीद वीर सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदान की जीवनी को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रहलाद भोसले ने कहा कि यह अभियान युवाओं को समाज सेवा और राष्ट्र सेवा में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा है, जिससे वे अपने देश के विकास में योगदान कर सकें और भारत को पुनः विश्व गुरु की भूमिका निभाने में कटिबद्धता के साथ कार्य करें।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रहलाद भोसले ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हिन्द सेना युवाओं को एक मंच प्रदान कर रहा है, जहां वे अपने देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित होकर, देश के युवाओं के सपनों को साकार कर सकते हैं। यह अभियान युवाओं को एक नई दिशा और उद्देश्य प्रदान कर रहा है, जिससे वे अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं।कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रहलाद भोसले ने देश के समस्त युवाओं को आह्वान कर हिन्द सेना सदस्यता अभियान से जुड़कर राष्ट्र भक्ति,राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंने की बात कही।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!