BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़पटनापामगढ़प्रयागराजबतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईमैनपुररांचीराजनीतिराजस्थानरायगढ़रायपुररायपुर संभागलखनऊलाइफ स्टाइलविदेशव्यापारशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद

चोरिया स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो व प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित,,

चोरिया स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो व प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

जांजगीर चाम्पा।ब्यूरो रिपोर्ट। ग्राम चोरिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में श्रीराम सेवा समिति के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना, उनका मार्गदर्शन करना तथा उनकी प्रतिभा को सम्मान देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को पेन एवं कॉपी प्रदान कर उनकी पढ़ाई में सहयोग किया गया। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य अमृत लाल साहू, ग्राम चोरिया के सरपंच बटदेव उरांव, शाला शिक्षा समिति के अध्यक्ष जीवधन सूर्यवंशी, श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष अखिल साहू, उपाध्यक्ष लोकेश देवांगन, सचिव कांति देवांगन, कोषाध्यक्ष ध्रुव साहू एवं वरिष्ठ सलाहकार चिंता राम देवांगन सहित समिति के सदस्य उत्तराकांत, प्रकाश, पुरुषोत्तम, सुरेश, लोचन, सुरेंद्र, उत्तम, दीनदयाल, सुखदेव एवं रवि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को समय-समय पर सम्मानित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होते हैं।

श्रीराम सेवा समिति द्वारा आयोजित इस पहल की ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार ने सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना रहा।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!