विकास खंड शिक्षा कार्यालय मे नम्रता ने फहराया तिरंगा,,

विकास खंड शिक्षा कार्यालय मे नम्रता ने फहराया तिरंगा
जांजगीर चाम्पा। ब्यूरो रिपोर्ट। स्वतंत्रता हमे सहज रूप मे नही मिली है यह हमे गांधीजी, सुभाषसिंह, भगत सिंह, आजाद और नेहरू जैसे कर्मवीरो और देश के सपूतो के आत्मोत्सर्ग और बलिदान से मिली है” उक्त विचार जनपद उपाध्यक्ष नम्रता नामदेव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खंड शिक्षा कार्यालय बलौदा मे ध्वजरोहन के पश्चात अपने उदबोधन मे कही। नम्रता नामदेव ने विकास खंड शिक्षा कार्यालय तत्पश्चात खंड समन्वयक कार्यालय दोनो जगह मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित होकर धवजरोहन किया। इस अवसर पर बीइओ श्यामरतन खांडे , बी आर सी अर्जुन क्षत्री, एबीइओ गौतम, जाटवर, साहू सहित पूरे स्टॉफ और छात्र छात्राएं उपस्थित थे। बीइओ और बीआरसी दोनो अधिकारियो ने अपने सम्बोधन मे बच्चो को स्वतंत्रता का महत्व समझाया और उन्हे इस स्वतंत्रता का उपयोग सकारात्मक रूप मे करते हुए अपनी अपनी मंजिल को प्राप्त करने प्रेरित किया, इस अवसर पर बच्चो ने मधुर स्वर मे राष्ट्र भक्ति की गीत का गायन किया जिन्हे जनपद उपाध्यक्ष ने पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।