प्रवीण बने जीवनदीप कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक ने दिया शुभकामनाएं,,
प्रदेश के अलग अलग जिले से भी आ रहा हैं प्रवीण को बधाई,,

प्रवीण बने जीवनदीप कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक ने दिया शुभकामनाएं,,
जांजगीर चाम्पा। ब्यूरो रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने प्रवीण कुमार पैगवार को जीवनदीप समिति कर्मचारी संघ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद प्रवीण कुमार पैगवार जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पहुंच कर उनसे आशीर्वाद लिया। सर्वप्रथम प्रवीण पैगवार ने पुष्पगुच्छ और श्री फल भेंट कर विधायक का सम्मान किया। विधायक ब्यास कश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रवीण कुमार पैगवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी संघ या संगठन का मुखिया बनना बड़ी जिम्मेदारी का काम होता है। ब्यास कश्यप ने प्रवीण पैगवार को शुभकामना देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व सजगता के साथ करेंगे। जिले युवाओ में भी उत्साह हैं प्रदेश के अलग अलग जिले से भी बधाइयां आ रही हैं।।