शराब के लिए पैसे न देने पर नाबालिग ने किया मां-बेटे पर चाकू से हमला

रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाटा वार्ड नंबर 11 में बीती रात एक नाबालिग ने मां-बेटे पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी ने पीडि़त मां-बेटे से शराब पीने के लिए पैसे मांगे और नही देने पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बताा दें कि राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। चाकूबाजी की घटनाओं से न सिर्फ आम लोगों डर का वातावरण बन गया बल्कि पुलिस-प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। ऐसे की एक मामले में खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाटा वार्ड नंबर 11 में रहने वाले द्रोपति यादव तथा उसके पुत्र महेश यादव अपने घर के बाहर बैठे हुए थे उसी दौरान एक नाबालिग लड़का वहां पहुंचा और उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। महेश ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस बात से गुस्साए आरोपी ने जेब से चाकू निकाला और महेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महेश को सीने, पेट, हाथ और मुंह पर कई वार किए। बेटे को बचाने दौड़ी मां द्रोपती यादव पर भी आरोपी ने हमला कर दिया और उन्हें भी चाकू मारकर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे और घायल मां-बेटे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों को उपचार जारी है। बातयास जाता है कि घायल युवक महेश को गंभीर चोट पहुंची है। वहीं मां दोपती यादव को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बयान दर्ज किए। इस बीच आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो चुका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।




