ब्रेकिंग न्यूज़

अल्पसंख्यक विभाग के सदस्य प्रकाश मोदी ने अल्पसंख्यकों और पत्रकारों से मुलाकात की 

भारत सरकार अल्पसंख्यक विभाग के एडवाइजरी पैनल के सदस्य प्रकाश मोदी का आज अकलतरा नगर में आगमन हुआ । एडवाइजरी पैनल सदस्य प्रकाश मोदी द्वारा नगर के अल्पसंख्यक समाज की बैठक लेने के साथ क्षेत्र के व्यापारिक संगठन के प्रमुख एवं नगर के अन्य प्रमुख व्यक्तियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना और उसे दूर करने आश्वासन दिया । पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस अकलतरा में क्रिश्चियन समाज के अध्यक्ष और चर्च के फादर द्वारा अपने समाज के लिए कब्रिस्तान के लिए स्थान की मांग की है । उन्होंने एडवाइजरी पैनल सदस्य प्रकाश मोदी को आवेदन सौंपा और बताया कि उनके समाज द्वारा 2007 से कब्रिस्तान के लिए जगह की मांग की जा रही है। इस पर एडवाइजरी पैनल सदस्य प्रकाश मोदी ने एसडीएम सुमीत बघेल को इस मामले को संवेदनशीलता पूर्वक निपटाने कहा है और उन्होंने यह भी कहा कि कब्रिस्तान के लिए जगह जैसी मांग तो पहले ही पूरी हो जानी चाहिए थी इसी तरह अकलतरा के सिख समुदाय ने गुरुद्वारा के लिए जमीन की मांग की है । गुरुद्वारा और कब्रिस्तान के लिए जमीन स्वीकृत करने एसडीएम सुमीत बघेल को निर्देशित किया गया है कि वे जांच करें और अविवादित जमीन का आबंटन उक्त दोनों समाज के लिए किया जाये । विदित हो कि भारत में मुस्लिम , सिख ईसाई, बौद्ध, पारसी, जैन धर्म अल्पसंख्यक में आते हैं । इन छह धर्म की जनसंख्या भारत में 9 प्रतिशत से कम है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!