हथनेवरा के युवाओं ने किया वृहद वृक्षारोपण, प्रकृति बचाने का लिया संकल्प,,
एक पेड़ बुजुर्गों के नाम अभियान चलाकर मुक्तिधाम परिसर में लगाए 250 से अधिक पौधे,,

हथनेवरा के युवाओं ने किया वृहद वृक्षारोपण, प्रकृति बचाने का लिया संकल्प
एक पेड़ बुजुर्गों के नाम अभियान चलाकर मुक्तिधाम परिसर में लगाए 250 से अधिक पौधे
जांजगीर-चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिले के बम्हनीडीह विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथनेवरा में सूर्यवंशी समाज के युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए मुक्तिधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया। युवाओं ने करीब 250 से अधिक पौधे रोपित किए, जिनमें कई फलदार पौधे भी शामिल हैं।
इस दौरान युवाओं ने “एक पेड़ बुजुर्गों के नाम” अभियान चलाकर पौधरोपण कर अपने बुजुर्गों की स्मृति को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का संदेश दिया। युवाओं ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

वृक्षारोपण के दौरान युवाओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करने का संकल्प लिया। साथ ही ग्रामीणों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की। सूर्यवंशी समाज के युवाओं की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि मुक्तिधाम परिसर में पौधरोपण के साथ बुजुर्गों के नाम पर पेड़ लगाना समाज और आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश देता है।





