विश्व आदिवासी दिवस पर युवाओं ने किया वृक्षारोपण,,

जांजगीर-चाम्पा।रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले के ग्राम खोखरा स्थित सूर्यांश धाम में जांजगीर के युवाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार पौधों का रोपण किया गया। युवाओं ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए समाज को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के संरक्षक टीसी रत्नाकर, हरदेव टण्डन जिला उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति,कृष्णा टण्डन प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत,प्रतीक राज, बाबूलाल एवं बजरंग गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर युवाओं द्वारा किया गया यह पौधारोपण सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है।




