नवाचारी शिक्षिका ऋतम्भरा कश्यप ने बच्चों को बांटे टाई, बेल्ट और मिठाई,,

नवाचारी शिक्षिका ऋतम्भरा कश्यप ने बच्चों को बांटे टाई, बेल्ट और मिठाई,,
जांजगीर चांपा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिले के बलौदा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमन्दा के शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला कोसमंदा, की नवाचारी शिक्षिका श्रीमती ऋतम्भरा कश्यप ने अपने पिता देहदानी, जीवनदानी एवं समाजसेवक स्व. श्री सुंदरलाल कौशिक की स्मृति में विद्यालय के बच्चों को टाई, बेल्ट एवं चॉकलेट वितरित कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् एवं पूर्व संकुल प्रभारी सिवनी-चांपा समारू राम यादव के हाथों बच्चों को सामग्री वितरित की गई। टाई और बेल्ट पाकर बच्चे बेहद खुश एवं उत्साहित नजर आए।

ज्ञात हो कि शिक्षिका श्रीमती ऋतम्भरा कश्यप वर्ष 2023 से प्रतिवर्ष अपने पिता स्व.श्री सुंदरलाल कौशिक की स्मृति में विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, बेल्ट, टाई, कॉपी-पेन एवं मिठाई आदि का वितरण करती आ रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं समाजसेवा के लिए उन्हें अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं।कार्यक्रम का संचालन स्वयं शिक्षिका श्रीमती ऋतम्भरा कश्यप ने किया। वहीं कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक प्रेमचंद देवांगन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। शिक्षिका ऋतम्भरा कश्यप का यह प्रयास विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक संवेदनशीलता, सेवा एवं प्रेरणा का संदेश देने वाला है।




