छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

कात्रेनगर में देवउठनी एकादशी के अवसर पर गौ पूजन का हुआ आयोजन ..

संवाददाता – लोकनाथ साहू / मनमोहन 

जांजगीर चांपा :- देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर आज मशहूर सेवाभावी संस्थान भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रेंनगर आश्रम परिसर के गौशाला प्रांगण में गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।‌गौ पूजन कार्यक्रम में पंडित कुंजबिहारी चौबे ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजन प्रारंभ किया गौ माताओं को तिलक वंदन

माल्यार्पण एवं आरती किया गया उसके बाद गौ माता की सामूहिक आरती करकें समस्त गौ माताओं को केले के पत्ते से भोजन खिलाया गया।इस गौ पूजन कार्यक्रम में नित्य दिन गौशाला परिसर में लगें गौ सेवक माता बहनें एवं संस्था के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थें।इस मध्य संस्था के सचिव सुधीर देव , संस्था के कार्यकर्ता लोमस राम साहू , बसंत , पवन , महादेव , कन्हैया , दिनेश चंदेल एवं समस्त गौ उपासक काफी संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!