Blogअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़पटनापामगढ़प्रयागराजबतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमध्यप्रदेशमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईमैनपुररांचीराजनीतिराजस्थानरायगढ़रायपुररायपुर संभागलखनऊलाइफ स्टाइलविदेशव्यापारशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद

गोवा नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बड़ी जीत, सिवनी के तिलक और केशव ने चमकाया प्रदेश का नाम,,

गोवा नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बड़ी जीत, सिवनी के तिलक और केशव ने चमकाया प्रदेश का नाम,

जांजगीर चांपा। ब्यूरो रिपोर्ट। गोवा के दुलेर स्टेडियम में 21 से 23 नवंबर तक आयोजित 7-साइड नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। देशभर की 10 राज्यों की टीमों के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्ज़ा जमाया। विजेता टीम में जांजगीर-चांपा जिले के चांपा से लगे ग्राम सिवनी के दो युवा खिलाड़ी—तिलक पूरी गोस्वामी और केशव बरेठ ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों खिलाड़ियों की गति, पासिंग और मैदान पर संतुलन ने निर्णायक क्षणों में छत्तीसगढ़ को बढ़त दिलाई।तिलक और केशव ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी राजनांदगांव में प्रशिक्षण लेकर की थी। कठोर अभ्यास और अनुभवी प्रशिक्षकों की मार्गदर्शन का प्रभाव उनके खेल में साफ नजर आया।

तिलक ने बताया कि उनकी इस सफलता में उनकी माँ का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि “माँ ने हमेशा मुझे प्रेरित किया, समय-समय पर सहयोग और हौसला दिया। उनकी वजह से ही मैं इस स्तर तक पहुँच पाया हूँ।” उनकी यह भावना परिवार के मजबूत सहयोग को दर्शाती है।रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा और राजनांदगांव के खिलाड़ियों के साथ तालमेल बनाते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने हर मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत रखी। टीम के कोच कलिंदर मिंज की रणनीति और मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाया। तिलक और केशव की उपलब्धि से सिवनी गांव में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और परिवारजनों ने दोनों युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!