Blog

युवा कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले में किया जोरदार प्रदर्शन,,

दोषियों पर कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग,,

जांजगीर-चांपा।रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। युवा कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में NEET पेपर लीक मामले को लेकर कचहरी चौक में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली को देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की।


जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों के हित में लगातार संघर्ष करती रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई। वहीं पुतले की आग बुझाने के दौरान फायर ड्राई केमिकल पाउडर उड़ने से कुछ प्रदर्शनकारियों की आंखों में जलन की शिकायत हुई, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश शर्मा,भगवान दास गढ़ेवाल, रमेश पैगवार,अजीत सिंह राणा,रफीक सिद्धिकी, रामबिलास राठौर,सुनील साधवानी, लोकेश राठौर, कमल कका,भुनेश्वर केसरवानी,लाला जायसवाल, गोपाल गुलशन सोनी,पवन साहू, भास्कर गढ़ेवाल, सानिया जांगड़े, अतीक कुरैशी,युवा कांग्रेस से जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला,प्रदेश महासचिव गौरव सिंह, उपाध्यक्ष महेन्द्र कश्यप,भोलू मितेश यादव,प्रतीक सिंह,आकाश तिवारी,सौरभ सिंह,देवराज सिंह चंदेल,आकाश सिंह,संस्कार राठौर,शुभांकर सिंह,सूर्यकान्त यादव,अंशु रजक, प्रदीप हंशराज,पवन आर्य,नितेश केशरवानी,ओमप्रकाश साहू जय सेवायक,भावेश पाल, सागर पटेल, लाला चौहान डब्बू, राजू साहू,राकेश चंद्रा, नवीन खण्डेरकर,नागेश साहू,अखिलेश यादव,नरेंद्र सिंह जब्बल, दुस्यंत यादव, अविनाश राठौर, कुलदीप सिंह, दीपक श्रीवास,
वैभव सिंह, प्रदीप खरसन, सन्नी साहू, सौमित्र सिंह, राकेश सिंह,बली कश्यप, सुरेश यादव, प्रीतम कौशिक, प्रशांत सिंह, राजू लसार, रामायण खरे,पवन देवांगन, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित रहें !

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!