Saktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोलकाताक्राइमखेलखैरागढ़गरियाबंदगैजेट्सचंडीगढ़चेन्नईजगदलपुरजम्मूजांजगीर-चांपाटेक्नोलॉजीदुर्गदुर्ग संभागदेशधार्मिकनई दिल्लीनवागढ़प्रयागराजबतौलीबम्हनीडीहबलरामपुरबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमनोरंजनमहाकुंभमहासमुंदमुंबईरायपुर संभागसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजार

डॉ. बृजमोहन जागृति को बनाया गया जिला अस्पताल जांजगीर का सिविल सर्जन,,

जिला अस्पताल को मिला नया सिविल सर्जन, प्रशासनिक स्तर पर हुआ महत्वपूर्ण बदलाव,,

जिला अस्पताल को मिला नया सिविल सर्जन, प्रशासनिक स्तर पर हुआ महत्वपूर्ण बदलाव,,

जांजगीर-चाम्पा।रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जिला अस्पताल जांजगीर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। शासन के आदेशानुसार डॉ. बृजमोहन जागृति को जिला अस्पताल जांजगीर का नया सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे जिला अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में चिकित्सा अधिकारी पद पर सेवाएं दे रहे हैं और उनके पास शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लंबा अनुभव बताया जा रहा है।
डॉ. बृजमोहन जागृति की नई जिम्मेदारी से जिला अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद की जा रही है। अस्पताल में आने वाले दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर उपचार, समय पर जांच एवं सुव्यवस्थित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उनके नेतृत्व में सकारात्मक पहल होने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान सिविल सर्जन डॉ. एस. कुजूर का स्थानांतरण कर उन्हें जिला अस्पताल बिलासपुर में नई पदस्थापना दी गई है। डॉ. एस. कुजूर के कार्यकाल के दौरान जिला अस्पताल जांजगीर-चाम्पा में कई प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्य संपादित किए गए, जिसके लिए उन्हें विभागीय स्तर पर सराहना भी मिली है। स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों, मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को नए सिविल सर्जन से बेहतर समन्वय, अनुशासन और सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है। आने वाले दिनों में जिला अस्पताल में व्यवस्थागत सुधार और सेवाओं के विस्तार को लेकर नई पहल देखने को मिल सकती है।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!