जिले में जल्द सिटी बस संचालन नही किया गया तो होगा भीम रेजिमेंट का आंदोलन,,?
भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र रत्नाकर ने जिला प्रशासन को दिया चेतावनी,,

जिले में जल्द सिटी बस संचालन नही किया गया तो होगा भीम रेजिमेंट का आंदोलन,,?
भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र रत्नाकर ने जिला प्रशासन को दिया चेतावनी,,
जांजगीर-चांपा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। सिटी बस संचालन को लेकर भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र रत्नाकर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिले में सिटी बस सेवा बंद रहने से आम जनता, छात्र-छात्राओं, मजदूरों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में निजी साधनों पर निर्भरता बढ़ गई है, जिससे यात्रियों पर आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
सुरेंद्र रत्नाकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि शीघ्र ही सिटी बस का संचालन दोबारा शुरू नहीं किया गया तो भीम रेजिमेंट द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सिटी बस सेवा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह केवल सुविधा नहीं, बल्कि आम नागरिकों की जरूरत बन चुकी है। लंबे समय से सेवा बंद रहने से जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भीम रेजिमेंट ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल सिटी बस संचालन शुरू किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। संगठन ने चेतावनी दी है कि समय रहते मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।




