Saktiदुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभागसरगुजा संभाग

चेक बाउंस मामले में विशेष लोक अदालत का आयोजन जांजगीर में,,

चेक बाउंस मामले में विशेष लोक अदालत का आयोजन जांजगीर में

जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। जयदीप गर्ग प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 18/07/2026 एवं 21/11/2026 दिन शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा ।

उक्त लोक अदालत में उन पक्षकारों जिसका परक्राम्य लिखत अधिनियम एवं चेक बाउंस के मामले न्यायालय में लंबित हैं । उन्हें राजीनामा के माध्यम से निराकृत कराना चाहते हैं, वे निराकृत करा सकते हैं।माननीय जयदीप गर्ग प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा संपूर्ण जिले जांजगीर एवं सक्ति के समस्त न्यायाधीशों को चेक बाउंस के मामले को चिन्हांकित करने हेतु निर्देश दिये हैं और अधिक से अधिक चेक बाउंस के प्रकरणों में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर उनके मध्य प्री-सीटिंग करने के निर्देश दिये गये हैं। माननीय जयदीप गर्ग प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जिला एवं तालुकाओं में उक्त चेक बाउंस हेतु आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत का वृहद एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु समस्त पैरालीगल वालेंटियर को निर्देश दिया है और यह भी निर्देश दिया है कि वह सार्वजनिक स्थानों, बैंकों एवं अन्य संस्थानों में जिनके द्वारा चेक बाउंस के मामले प्रस्तुत किये जाते हैं वहां जाकर भी प्रचार-प्रसार करें। माननीय जयदीप गर्ग प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा समस्त लोगों को आवाह्न किया गया है कि जिनके भी चेक बाउंस के मामले न्यायालय में लंबित हैं वह अधिक से अधिक संख्या में अपने मामलों को आयोजित विशेष चेक बाउंस लोक अदालत के माध्यम से निराकृत कर सरल एवं सुलभ न्याय प्राप्त करें और उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से यह भी संदेश जारी किया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य एवं लक्ष्य न्याय सबके लिए है ।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!