BlogSaktiअकलतराअयोध्याआरंगउज्जैनउत्तरप्रदेशकवर्धाकांकेरकृषिकोरबाक्राइमखेलखैरागढ़खैरागढ़ ।गरियाबंदचंडीगढ़चेन्नईछत्तीसगढ़जगदलपुरजम्मूजयपुरजशपुरजांजगीर-चांपादुर्गदुर्ग संभागदेशदेहरादूनधमतरीधार्मिकनवागढ़पामगढ़प्रयागराजबतौलीबलौदाबस्तर संभागबिलासपुरबिलासपुर संभागबीजापुरबेंगलुरुबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़भिलाईभोपालमहाकुंभमहासमुंदमुंबईमैनपुरराजनीतिराजस्थानरायगढ़रायपुररायपुर संभागलखनऊशिमलाशिवरीनारायणसरगुजा संभागसूरजपुरहरदीबाजारहरियाणाहैदराबाद
Trending

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, 150 से अधिक लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, 150 से अधिक लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टंडन। भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ जिला इकाई जांजगीर-चांपा द्वारा सतनाम भवन, शिवरीनारायण में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं एवं समाजजन शामिल हुए। सम्मेलन में सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन विस्तार, संवैधानिक अधिकारों एवं समाज के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। संगठन की विचारधारा और सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर 150 से अधिक लोगों ने भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को नई मजबूती मिली।

संगठन के संस्थापक दिनेश चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज को शिक्षित, संगठित और जागरूक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करना समय की आवश्यकता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर ने कहा कि संगठन की शक्ति ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने समाज को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि भीम रेजिमेंट हमेशा समाज के मान-सम्मान, हक और अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने अन्याय, अत्याचार, शोषण और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान समाज और संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। उपस्थित जनसमूह के उत्साह और नए सदस्यों की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय के आंदोलन को लगातार मजबूत कर रही है।

कार्यक्रम में कमलेश लहरें (प्रदेश प्रभारी), प्रदीप दिवाकर (प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष), दिलीप कश्यप (प्रदेश संरक्षक), दीपक मनहर (संभाग अध्यक्ष बिलासपुर), जशवेन्द्र खूंटे (जिला अध्यक्ष जांजगीर-चांपा), शिवराज सायटोंडे (जिला अध्यक्ष युवा), मनीष कर्ष (जिला उपाध्यक्ष) एवं लकेश्वर खूंटे (पूर्व जिला प्रभारी) सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

www.knews24chhattisgarh.com

KRISHNA TANDAN editor in chief Email - knews24chhattisgarh@gmail.com Mob - 6266680046,9407997570 Address - housing bord colony HIG-ll/DD-141, janjgir District - janjgir champa (C.G.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!