अग्निवीर की ट्रेनिंग कर लौटे जवान हिमांशू वस्त्रकार का भव्य स्वागत, वंदे मातरम का हुआ जयघोष,,

अग्निवीर की ट्रेनिंग कर लौटे जवान हिमांशू वस्त्रकार का भव्य स्वागत, वंदे मातरम का हुआ जयघोष
जांजगीर चांपा। रिपोर्ट लोकनाथ साहू / मनमोहन।ज़िले के बम्हनीडीह विकासखण्ड के अंतर्गत गांव पिपरदा में गुरुवार को अग्निवीर की ट्रेनिंग कर लौटे जवान का गांव में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वंदे मातरम का जयघोष किया गया और उत्साह प्रकट किया , सात महीने की ट्रेनिंग के बाद गुरूवार को हिमांशू वस्त्रकार गांव पहुंचा।

गांव पहुंचने की खबर लगते ही दर्जनों ग्रामीण फूल माला लेकर डीजे के साथ गुड़ी चौराहा पहुंच गए। इलाके के लोगों ने अग्निवीर को फूल-मालाओं से स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि देशभक्ति नारे लगाए। ग्राम के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी अग्निवीर हिमांशू वस्त्रकार का पुष्प माला से स्वागत किया। डीजे की धुन नाचते गाते ग्रामीण अग्निवीर को उसके घर तक पहुंचाने के लिए गए। ग्रामीणों ने सैल्यूट करते हुए कहा कि अग्निवीर में भर्ती होकर देश की सेवा के लिए सेना में चयन होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना एक बहुत महान कार्य है। इस बीच युवा संगठन के कार्यकर्ता , गौ सेवा धाम हथनेवरा से युवराज सिंह चंदेल , सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन एवं ग्राम के प्रतिष्ठित व्यक्ति व मातृशक्ति काफी संख्या में मौजूद थे।




