2367
युवाओ में है उत्साह का माहौल दे रहे हैं पैगवार को बधाई,,

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के प्रदेश सचिव बने हेमंत पैगवार,,
युवाओ में है उत्साह का माहौल दे रहे हैं पैगवार को बधाई,,
जांजगीर चाम्पा। रिपोर्ट कृष्णा टण्डन। अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने जांजगीर चांपा। जिले के युवा सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत पैगवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश सचिव मनोनित किया हैं युक्त जानकारी अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन चेयरमैन व संस्थापक डॉ. एच.आर.रहमान ने दी। साथ ही साथ बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश सचिव हेमंत पैगवार को पब्लिक डिपार्मेंट मनोनित से संबंधित अप्वाइंटमेंट लैटर और संस्थान का परिचय पत्र (आईडी कार्ड) दी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एच आर रहमान ने बताया कि डॉ. सुनील किरण प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन से जुड़ेने के बाद हेमंत पैगवार संकल्प लिया है प्रदेश में बड़ रहे भ्रष्टाचार को रोकने एवं जरूरतमंदों और पीड़ितो को न्याय दिलाने के लिए हर सफल प्रयास करेंगे।
हमारा मुख्य उद्देश्य
• अपराध एवं अपराधियों से समाज को मुक्त कराना।
• नागरिकों को कानूनी अधिकार एवं उचित न्याय दिलाना।
• पुलिस का भय आम जनता के मन से निकाल कर सही तालमेल व सूझ-बूझ कायम करना।
• गरीब व असहाय लोगों की मदद करना।
• महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाना।
• पर्यावरण प्रदूषण को रोकना।
• खाद्य पदार्थों के मिलावटखोरों पर अंकुश लगाना।
• समाज में व्याप्त रिश्वतखोरी को रोकना।
• लोगों को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करना।
• सरकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुँचाना।
• समाज में व्याप्त श्रमिक शोषण रोकना।
• दहेज प्रथा पर अंकुश लगाना।
• पीड़ितों की एफ.आई.आर. दर्ज करवाने में सहायता करना।
• यातायात नियमों का पालन करना व लोगों को समझना।
• राष्ट्रहित एवं जनहित व भ्रष्ट लोगों का पर्दाफाश करने के लिए समय-समय पर आर.टी.आई. का उपयोग करना।